संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय)

पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का निरीक्षण, एसपी ने फिटनेस पर दिया जोर।
कन्नौज: पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया और परेड के बाद दौड़ भी करवाई।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने परेड की एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई तथा ड्रिल की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।
एसपी ने पीआरवी वाहनों का निरीक्षण करते हुए उनमें लगे आपातकालीन उपकरणों की कार्यक्षमता को परखा और प्रभारी यूपी-112 को निर्देशित किया कि वाहनों व उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पीआरवी कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहते हुए आमजन की सुरक्षा व सेवा में तत्पर रहने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, परिवहन शाखा, कंट्रोल रूम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।






