सौजन्यः डॉक्टर रामबली मिश्र वाराणसी
(नया अध्याय, देहरादून)
स्थापना दिवस विशेष: साहित्य के आकाश में ‘सोच’ की ऊंची उड़ान।
एक वर्ष के कम समय में 100+ पुस्तकें प्रकाशित; वाजिब दाम और उत्कृष्ट गुणवत्ता का अनूठा संगम।
दिल्ली/मुंबई: साहित्य और प्रकाशन के क्षेत्र में नई चेतना जागृत करने के उद्देश्य से स्थापित ‘सोच’ (Soch) पब्लिकेशन हाउस ने अपनी स्थापना का एक वर्ष पूर्ण कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्थापना के मात्र एक वर्ष के अल्प समय में ही इस संस्थान ने 100 से अधिक पुस्तकों को प्रकाशित कर साहित्य जगत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
विभिन्न प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थानों में वर्षों के गहन अनुभव के उपरांत, संस्थापक सुरंगमा जी ने इस उद्यमशीलता यात्रा को प्रारंभ किया। उनके संकल्प और दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज कई अन्य छोटे प्रकाशन गृह ‘यूनिट’ के रूप में ‘सोच’ के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। इस मिशन को वास्तविकता में बदलने में अनेक शुभचिंतकों का निरंतर सहयोग प्राप्त हुआ है।
संस्थान की इस प्रगति यात्रा में प्रोजेक्ट हेड के रूप में डॉ. रामबली मिश्रा, श्रीमती सुनीता त्रिपाठी ‘अजय’, सुश्री आकांक्षा सिन्हा, श्री अभिषेक मिश्रा और श्री अविनाश कुमार साह जी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टीम के सामूहिक प्रयास और लेखकों के प्रति पारदर्शी दृष्टिकोण ने ही ‘सोच’ को एक विश्वसनीय ब्रांड बनाया है।
संस्थान अपनी इस सफलता को और विस्तार देते हुए निकट भविष्य में दो मासिक पत्रिकाओं का शुभारंभ करने जा रहा है। वर्तमान समय की चुनौतीपूर्ण प्रतिस्पर्धा के बीच, सोच पब्लिकेशन हाउस का दृढ़ विश्वास और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता इसे एक विशिष्ट पहचान दिला रही है।
सुरंगमा जी, संस्थापक (सोच पब्लिकेशन हाउस) के अनुसार लेखकों का अटूट सहयोग और पाठकों का प्रेम ही हमारी असली शक्ति है। हम वाजिब दाम में विश्वस्तरीय गुणवत्ता प्रदान करने के अपने वादे पर अडिग हैं।






