ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय)
https://www.transfernow.net/dl/20260414AtlTfqeO
STORY SLUG : FEROZEPUR RANA GURMEET SODHI NARI SHAKTI MARCH
TOTAL FILE : SHOT , BYTES
केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले के बाद महिलाओं में खुशी का माहौल।
फिरोजपुर कैंट में आज नारी शक्ति को लेकर एक विशेष मार्च निकाला गया। इस मार्च की अगुवाई भाजपा नेता और पूर्व पंजाब खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने की जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
फिरोजपुर कैंट से गुरुद्वारा सरागढ़ी तक निकाले गए इस मार्च में महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। मार्च के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले के बाद महिलाओं में खुशी का माहौल है। इसी खुशी को जाहिर करने के लिए यह मार्च आयोजित किया गया।
केंद्र सरकार का यह बहुत ही सराहनीय फैसला है। इससे महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और वे विधानसभा और लोकसभा में अपने मुद्दों को मजबूती से उठा पाएंगी।”
बाइट : भाजपा नेता और पूर्व पंजाब खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
मार्च में शामिल महिलाओं ने भी इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि यह कदम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित होगा।
बाइट: महिलाएं







