ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय)
https://www.transfernow.net/dl/20260420a9CXEJae
जिला फिरोजपुर के गांव नवां बारे के में मोटरसाइकिल की टक्कर से 8 साल की बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।
स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी
पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने रेनू को मारी टक्कर, गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया, तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने बच्ची को मारी टक्कर, हालत गंभीर
फिरोजपुर के गांव नवां बारे के में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें 8 साल की मासूम बच्ची तेज रफ्तार का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय रेनू जब अपने साथियों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी, तभी जैसे ही वह सड़क पार करके दूसरी तरफ जाने लगी, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची कई फीट दूर उछलकर जा गिरी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल बच्ची को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।
मोटरसाइकिल सवार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।
बाइट: जसवंत सिंह (पीड़ित के रिश्तेदार)
बाइट: बच्ची का रिश्तेदार







