सौजन्यः कवि संगम त्रिपाठी
(नया अध्याय, देहरादून)
सशक्त हस्ताक्षर की काव्य गोष्ठी संपन्न हुई
जबलपुरः सशक्त हस्ताक्षर की 47 वीं काव्य गोष्ठी नूतन मराठी स्कूल गोल बाजार में सानंद सम्पन्न हुई ၊ सर्वप्रथम संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने अपने शब्द सुमनों से सभी अतिथियों, कवि-कवयित्रियों, काव्य प्रेमियों का अभिनंदन किया ၊ सरस्वती वंदना लखन रजक ने की ၊
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुरेन्द्रलाल साहू निर्विकार, अध्यक्षता महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे, विशिष्ट अतिथि आचार्य विजय तिवारी किसलय, अरुण शुक्ल, सारस्वत अतिथि राजेश पाठक प्रवीण, मंगल भाव संतोष नेमा संतोष की गरिमामय उपस्थिति रही। महेश स्थापक, दिवाकर शर्मा, इन्द्र सिंह राजपूत, मंजू इंग्ले, शेखर शर्मा स्वागत, अभिनंदन में सहभागी रहे।
कवि विवेक कुमार गुप्ता ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। प्रेमकुमार पालीवाल ने शानदार मुक्तक पढ़े ၊ अखिलेश खरे अखिल की रचना में माटी की खुश्बू थी। लखनलाल रजक, अमरसिंह वर्मा, शिवानी भगत, कालीदास ताम्रकार, विजय सिन्हा कमर इलाहाबादी उर्फ कमर जानी, जय प्रकाश श्रीवास्तव, अभयतिवारी, दीनदयाल तिवारी बेताल, उर्मिला श्रीवास्तव, केशरी प्रसाद पाण्डेय वृहद, संजय पाण्डेय, विजय नेमा अनुज ने एक से बढ़कर एक रचनाएँ पढ़ी। मंचस्थ अतिथियों ने भी मंच को ऊँचाईयाँ दी। संचालन गणेश श्रीवास्तव प्यासा, व आभार प्रदर्शन मदन श्रीवास्तव ने किया।







