काम होते गए खुशी मिलती गई।

Spread the love

 

पियूष गोयल

दादरी, गौतमबुद्ध नगर

 

                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

काम होते गए खुशी मिलती गई।

 

एक कस्बें में एक ग़रीब परिवार अपने इकलौते बेटे के साथ रहता था, उनकी पंसारी की एक छोटी सी दुकान थी, बेटा उनकी शादी के 15 साल बाद हुआ,

बेटा बचपन से ही बड़ा होशियार था, 10वीं और 12वीं कक्षा में अच्छे अंकों से पास हुआ, छात्र वृत्ति प्राप्त करने वाला छात्र था। प्रथम श्रेणी का सरकारी कर्मचारी बन गया।

कस्बें में नाम हो गया, बेटे ने पिता जी की पंसारी की दुकान बंद करवा दी, जहाँ भी बेटे की नौकरी होती वही अपने माता पिता को अपने साथ रखता. अपनी माता पिता की सेवा के लिए दो सेवक भी रख लिए।

माता पिता ने बेटे की शादी के लिए बहुत प्रयास किए पर बेटे ने शादी नहीं की, उसका मन तो हमेशा चैरिटी में लगा रहता था।नौकरी पर जाने से पहले अपने माँ और पिता दोनों के पैर छू कर जाता, समय गुज़रता रहा, अपने कस्बें के लिए बेटे ने एक गौशाला का निर्माण करवा दिया, अपनी तनख्वाह का 75 प्रतिशत चैरिटी करता था।

कुत्तों के लिए घर से रोटियाँ लेकर निकलना, मकान के चारों तरफ़ पेड़ ही पेड़ लगवा दिए, जगह जगह पियाऊँ की व्यवस्था।

माता पिता का निधन हो गया अकेला रह गया, कस्बें में अपने माता पिता के नाम से स्कूल का निर्माण करवाया, हॉस्पिटल, पुस्तकालय आदि की व्यवस्था कर दी, शहर से कस्बें के आस पास के गाँव में सड़कों का निर्माण। जब भी समय मिलता कस्बें के लोगों से मिलने आना उनकी समस्या सुन ना समाधान करना।

कस्बें के कुछ लोगों ने एक अनुरोध किया, बेटा तूने बहुत कुछ किया, एक तो कस्बें में पानी की टंकी और एक काम कर दें खेतों की सिंचाई के लिए बड़ी समस्या हैं, अगर बेटा तुम सरकार से कह कर कस्बें के पास से नहर का निर्माण करवा दो।

आप चिंता ना करे आपने मेरे से कह दिया मैं शीघ्र ही इस पर काम करता हूँ।

मन ही मन सोचने लगा नहर का काम इतना आसान नहीं हैं मैंने कह तो दिया, इस काम के लिए कुछ बड़ा करना होगा, बहुत प्रयास किए पर बात बन नहीं रही थी, इतना प्रयास करने के बाद भी सरकार मान नहीं रही थी, उसने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

और अपने गाँव आ गया, लोगों को पता चला, लोग मिलने आने लगे, सभी के मन में यही प्रश्न था सारे काम तो हो गए पर नहर का काम अभी होता दिख नहीं रहा हैं।

गाँव में एक रिटायर्ड अध्यापक रहते थे, नहर के विषय पर वो भी बहुत चिंतित थे।

रिटायर्ड अध्यापक गाँव के चार पाँच सम्मानित लोगों को साथ लेकर मिलने पहुँच गए।

बेटा तुमने बहुत काम किए हैं अपना जीवन लोगोँ की सेवा में लगा दिया। हम लोगो को पता हैं तुमने नहर का काम ना होने की वजह से इस्तीफ़ा दे दिया हैं।

बेटा एक काम करो आगे आने वाले चुनाव में निर्दलीय सांसद का चुनाव लड़ो, सभी ने तालियों के साथ हाँ भर दी।

सरकार ने जैसे ही चुनाव की घोषणा की गाँव में खुशी की लहर, पूरे गाँव साथ में निर्दलीय टिकट पर नामांकन के लिए गया, आखिर ईमानदारी और काम की जीत हुई, सभी दलों के प्रत्याशियों की बुरी हार हुई, इस चुनाव की गूंज पूरे देश में हुई।

बहुमत वाली पार्टी ने मंत्री पद की शपथ दिलाई, शर्त एक ही थी विभाग सिंचाई ही चाहिए, विभाग मिल भी गया।

गाँव के समीप से ही एक नहर का निर्माण हुआ, आस पास के गाँव में भी खुशी का माहौल था। कुछ न्यूज़ वाले इंटरव्यू लेने आए, सच में आपने अपनी पूरी जिंदगी चैरिटी में लगा दी और आपको मिला भी बहुत कुछ हैं।

सिचाईं मंत्री में बहुत ही सुंदर जवाब दिया।

देखिए मैंने ये सोचकर चैरिटी नहीं की मुझे मंत्री बनना, चैरिटी का मकसद सिर्फ लोगों की ख़ुशी में मेरी खुशी।

बस यही सोचता रहता हूँ किसी की मदद कर दूँ काम होते गए खुशी मिलती गई।

  • Related Posts

    दिनकर, तुम्हें प्रणाम!

    Spread the love

    Spread the love  डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या                       (नया अध्याय, देहरादून)      रामधारी सिंह दिनकर          दिनकर, तुम्हें…

     मैं फकीर सा पत्रकार

    Spread the love

    Spread the love  कवि -राजेन्द्र सिंह जादौन        भोपाल म. प्र.                    (नया अध्याय, देहरादून)      मैं फकीर सा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिनकर, तुम्हें प्रणाम!

    • By User
    • April 25, 2026
    • 3 views
    दिनकर, तुम्हें प्रणाम!

    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 6 views
    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।

    महिला आरक्षण बनाम परिसीमन पर बहस, कांग्रेस विधायक तिवारी की सरकार को चुनौती, कहा महिलाओ के लिए 33% आरक्षण लागू होता है और अल्मोड़ा विधानसभा की सीट महिला आरक्षित होती है तो उनके परिवार से कोई महिला नहीं लड़ेगी चुनाव।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 19 views
    महिला आरक्षण बनाम परिसीमन पर बहस, कांग्रेस विधायक तिवारी की सरकार को चुनौती, कहा महिलाओ के लिए 33% आरक्षण लागू होता है और अल्मोड़ा विधानसभा की सीट महिला आरक्षित होती है तो उनके परिवार से कोई महिला नहीं लड़ेगी चुनाव।

     मैं फकीर सा पत्रकार

    • By User
    • April 25, 2026
    • 5 views
     मैं फकीर सा पत्रकार

    कन्नौज में यूपी होमगार्ड्स परीक्षा की तैयारियां पूरी, अफसरों ने परखा सुरक्षा इंतजाम।

    • By User
    • April 24, 2026
    • 5 views
    कन्नौज में यूपी होमगार्ड्स परीक्षा की तैयारियां पूरी, अफसरों ने परखा सुरक्षा इंतजाम।

    कन्नौज पुलिस को मिला आधुनिकता का उपहार, उच्च अधिकारियों ने किया नई सुविधाओं का लोकार्पण।

    • By User
    • April 24, 2026
    • 13 views
    कन्नौज पुलिस को मिला आधुनिकता का उपहार, उच्च अधिकारियों ने किया नई सुविधाओं का लोकार्पण।