ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, देहरादून)
https://www.transfernow.net/dl/20260422Cxwui4Tw
स्टोरी स्लग : फिरोजपुर कांग्रेस लेडीज प्रेस कॉन्फ्रेंस
टोटल फाइल : शॉट, बाइट
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
“मोदी सरकार रिजर्वेशन के नाम पर पॉलिटिकल ड्रामा कर रही है
कहा; मोदी सरकार रिजर्वेशन के नाम पर दो बिल पास करवाना चाहती थी
मोदी सरकार ने महिलाओं के साथ भद्दा मजाक किया
महिला रिजर्वेशन के सेंसिटिव मुद्दे पर पॉलिटिकल पारा चढ़ता जा रहा है। इस मामले में कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को खुलकर घेरा है। इस बारे में मंगलवार को फिरोजपुर कैंटोनमेंट स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला कांग्रेस की नेता और जिला सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बलजीत कौर बांगड़ ने केंद्र की पॉलिसियों पर सीधा निशाना साधा। कहा कि “महिला सशक्तिकरण” सिर्फ एक नारा बनकर रह गया है।
बलजीत कौर बांगड़ ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार महिला आरक्षण के नाम पर देश की महिलाओं को धोखा दे रही है और इस मुद्दे का इस्तेमाल सिर्फ चुनावी स्टंट के तौर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब असली हक देने की बात आती है तो केंद्र सरकार पीछे हट जाती है। उन्होंने कहा कि यह आरक्षण नहीं, बल्कि राजनीतिक रोटी सेंकने का एक जरिया है। उन्होंने साफ किया कि देश की महिलाएं अब सिर्फ वादों से संतुष्ट नहीं होंगी। अगर केंद्र सरकार सच में महिलाओं की हिमायती है तो उसे तुरंत नई जनगणना कराकर 33 परसेंट आरक्षण लागू करना चाहिए। बांगड़ ने तर्क दिया कि बिना जनगणना के आरक्षण की बात करना लोगों की आंखों में धूल झोंकने जैसा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेताओं ने एकमत होकर केंद्र सरकार की नीतियों की निंदा की और चेतावनी दी कि अगर महिलाओं को उनका बनता हक नहीं दिया गया तो आने वाले समय में संघर्ष और तेज किया जाएगा।
बाइट: महिला कांग्रेस नेता और जिला सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बलजीत कौर बांगड़







