सड़कों की जर्जर हालत व गड्ढों से भरी सड़कों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेल रोड पर किया जोरदार प्रदर्शन।

Spread the love

 

ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा

 

 

                    (नया अध्याय)

 

 

 

सड़कों की जर्जर हालत व गड्ढों से भरी सड़कों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेल रोड पर किया जोरदार प्रदर्शन

 

 

           अल्मोड़ा: आज के जेल रोड पर शहर की जर्जर सड़कों और जगह जगह बने गहरे गड्ढों से हो रही परेशानियों के विरोध में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से सड़क में बने गहरे गड्ढों में पौधारोपण कर सरकार और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया।

 

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़कों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आम जनता का चलना व वाहनों का चलना दूभर हो गया है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और वाहन चालक सभी खतरे में हैं, लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है।

 

प्रर्दशन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया तो, उग्र आंदोलन किया जाएगा। यह भी कहा कि मजबूरन पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के कार्यालय में तालाबंदी जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।

 

कांग्रेस जनों ने शासन प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण एवं गड्ढों की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की, ताकि जनता को राहत मिल सके।

 

इस अवसर पर वहां तारा चंद्र जोशी, भूपेंद्र भोज, वैभव पाण्डे (पार्षद), अरविंद सिंह रौतेला, दीप सिंह डांगी, पूरन रौतेला, संजय दुर्गापाल, गीता मेहरा, शरद शाह,टिटू पंत, कारन आर्या, विशाल कनवाल, गौरव जोशी, सतीश पाण्डे, मुकेश कुमार (षार्षद), इसरार अहमद, विनोद वैशष्णव, भैरव गोस्वामी, मदन डांगी, परितोष जोशी, हेम सांसी, अनूप भारती (पार्षद), ऋतिक नयाल, प्रदीप कुमार (पार्षद), कार्तिक शाह, मुकेश नेगी, सुशील शाह, अशोक गुरुरानी, कुणाल, दीपक कुमार (पार्षद), गुंजन सिंह चम्याल (पार्षद), तारा तिवारी, विशाल सिंह बिष्ट, अंबीराम आदि लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।