संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, देहरादून)
जनता की आवाज बने एसपी विनोद कुमार, जनसुनवाई में सुनी समस्याएं।
कन्नौज: पुलिस कार्यालय कन्नौज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने अपने मामलों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा, जिन पर उन्होंने संवेदनशीलता के साथ सुनवाई की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।
एसपी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध रूप से निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे जनता का भरोसा पुलिस प्रशासन पर और अधिक मजबूत हो सके। जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना की।






