संवाददाता नलखेड़ा :गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, देहरादून)
माँ बगलामुखी मंदिर के गर्भगृह में फोटो-वीडियो शूटिंग पर प्रतिबंध।
आग मालवा/नलखेड़ा : प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा के गर्भगृह की पवित्रता एवं धार्मिक मर्यादा बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है।
आदेश के तहत मंदिर के गर्भगृह में किसी भी प्रकार की फोटो, वीडियो, रील अथवा अन्य शूटिंग को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है।
जारी निर्देशों के अनुसार गर्भगृह में शूटिंग का कार्य केवल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा पूर्व में अधिकृत एवं अनुमति प्राप्त व्यक्ति द्वारा ही किया जा सकेगा। यह अनुमति भी समिति के दिशा-निर्देशों एवं निगरानी में ही मान्य होगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी श्रद्धालु, निजी व्यक्ति अथवा अन्य द्वारा गर्भगृह के भीतर किसी प्रकार की फोटो या वीडियो शूटिंग करना पूर्णतः वर्जित रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधि अनुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सचिव माँँ बगुलामुखी मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं संबंधित व्यक्तियों से अपील की है कि वे मंदिर की पवित्रता एवं गरिमा बनाए रखने के लिए जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।






