मानवता की मिसाल: मानव एकता दिवस पर निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान।

Spread the love

संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह 

                          (नया अध्याय, देहरादून)

मानवता की मिसाल: मानव एकता दिवस पर निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान।

          कन्नौज:  मानव एकता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन के भक्तों ने सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश करते हुए उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति में आयोजित इस सेवा अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 40 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी पहल की।

शिविर का उद्घाटन निरंकारी मिशन के मुखी राजाराम जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची पूजा है और रक्तदान सबसे बड़ा दान माना जाता है। संत निरंकारी मंडल के संचालक ने बताया कि मिशन प्रत्येक वर्ष बाबा गुरबचन सिंह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिलता है, वहीं यह शरीर को स्वस्थ रखने का भी एक बेहतर माध्यम है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम की देखरेख में शिविर का सफल संचालन किया गया।

शिविर में सेवादल, क्षेत्रीय संचालकों एवं अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग किया। रक्तदाताओं के लिए फलाहार, पेयजल और लंगर प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। पूरे कार्यक्रम में सेवा भावना, भाईचारे और मानव एकता का प्रेरणादायक संदेश देखने को मिला।

  • Related Posts

     “उठने की जिद”

    Spread the love

    Spread the love  युगपुरुष कविवर सूर्य              (नया अध्याय, देहरादून)      “उठने की जिद” (काव्य)   ==========   निराशा आए तो  उसे देखो, स्वीकारो।…

    माँ बगलामुखी मंदिर के गर्भगृह में फोटो-वीडियो शूटिंग पर प्रतिबंध।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता नलखेड़ा :गोवर्धन कुम्भकार                     (नया अध्याय, देहरादून)     माँ बगलामुखी मंदिर के गर्भगृह में फोटो-वीडियो शूटिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     “उठने की जिद”

    • By User
    • April 24, 2026
    • 3 views
     “उठने की जिद”

    मानवता की मिसाल: मानव एकता दिवस पर निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान।

    • By User
    • April 24, 2026
    • 12 views
    मानवता की मिसाल: मानव एकता दिवस पर निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान।

    माँ बगलामुखी मंदिर के गर्भगृह में फोटो-वीडियो शूटिंग पर प्रतिबंध।

    • By User
    • April 24, 2026
    • 4 views
    माँ बगलामुखी मंदिर के गर्भगृह में फोटो-वीडियो शूटिंग पर प्रतिबंध।

    पंजाब के बड़े स्टेशनों के रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, धमकी के चलते GRP और RPF ने रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी, डॉग स्क्वॉड से चेकिंग की गई।

    • By User
    • April 24, 2026
    • 5 views
    पंजाब के बड़े स्टेशनों के रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, धमकी के चलते GRP और RPF ने रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी, डॉग स्क्वॉड से चेकिंग की गई।

     व्हाट्सअप की दुनिया में किडनी का अक्षय पात्र

    • By User
    • April 24, 2026
    • 7 views
     व्हाट्सअप की दुनिया में किडनी का अक्षय पात्र

    जनता की आवाज बने एसपी विनोद कुमार, जनसुनवाई में सुनी समस्याएं।

    • By User
    • April 24, 2026
    • 5 views
    जनता की आवाज बने एसपी विनोद कुमार, जनसुनवाई में सुनी समस्याएं।