पत्रकारों से अभद्रता पर भड़के विधायक मनोज तिवारी,नर्सिंग कॉलेज संचालक पर सख्त कार्रवाई की मांग।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

              (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

पत्रकारों से अभद्रता पर भड़के विधायक मनोज तिवारी,नर्सिंग कॉलेज संचालक पर सख्त कार्रवाई की मांग।

 

 

                     अल्मोड़ाः  नगर में एक प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज के संचालक द्वारा हाल ही में पत्रकारों के साथ कथित अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।इस घटना पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए गहरा रोष व्यक्त किया है और प्रशासन से तत्काल व सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस प्रकरण को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताते हुए इसे अत्यंत गंभीर बताया है।विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ होते हैं और समाज के हर वर्ग की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता न केवल निंदनीय है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो व्यक्ति पत्रकारों की गरिमा को ठेस पहुंचा सकता है, उसके व्यवहार पर स्वाभाविक रूप से सवाल उठते हैं कि वह आम जनता, विद्यार्थियों और संस्थान में कार्यरत शिक्षकों के साथ कैसा व्यवहार करता होगा।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित नर्सिंग इंस्टीट्यूट का यह पहला मामला नहीं है, बल्कि पूर्व में भी इस संस्थान से जुड़े कई विवाद सामने आ चुके हैं, जो नैतिकता और अनुशासन के विपरीत रहे हैं। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि केवल इस घटना तक सीमित न रहते हुए पूरे संस्थान की कार्यप्रणाली, गतिविधियों और वास्तविक स्थिति की गहन जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।विधायक ने कहा कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं बरती गई तो इससे गलत प्रवृत्तियों को बढ़ावा मिलेगा और समाज में गलत संदेश जाएगा।उन्होंने प्रशासन को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि इस प्रकरण में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।इस पूरे घटनाक्रम के बाद पत्रकार संगठनों में भी रोष व्याप्त है। विधायक ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।उनका कहना है कि यदि पत्रकार ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो समाज में सच्चाई सामने लाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थान समाज के लिए आदर्श होने चाहिए, जहां अनुशासन, सम्मान और नैतिकता का वातावरण हो। यदि ऐसे संस्थानों में ही इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, तो यह बेहद चिंताजनक है।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 25)

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत…

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)