ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, देहरादून)
https://www.transfernow.net/dl/20260502Z2aic8Py
स्टोरी स्लग : फिरोजपुर झुग्गी में आग लगने की घटना
फिरोजपुर के नवां बाड़ी गांव में भयानक आग लग गई
चार से पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गईं
घर में रखा सामान जलकर राख हो गया
किसान ने अपने खेतों में खड़ी पराली में आग लगा दी थी
तेज हवा के कारण पराली में लगी आग झोपड़ियों तक पहुंच गई, करीब चार से पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गईं
जान बचाना बहुत मुश्किल हुआ। लोगों ने खाना खा रहे एक बुजुर्ग को झोपड़ियों से बाहर निकाला
फिरोजपुर के नवां बाड़ी गांव के पास बनी झोपड़ियों में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक किसान ने झोपड़ियों के पास खेतों में आग लगा दी थी। तेज़ हवा के कारण पराली की आग खेतों के पास बनी कई झोपड़ियों तक पहुँच गई और झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक अफ़रा-तफ़री मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागने लगे। जब आग लगी तो एक बूढ़ा आदमी अंदर खाना खा रहा था और अंदर फंस गया। लोगों के लिए उसे बाहर निकालना मुश्किल हो गया और फायर ब्रिगेड की मदद से झुग्गियों में लगी आग बुझाई गई।
बाइट: झुग्गी में रहने वाला
फ़िलहाल फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पा लिया है और लोगों का कहना है कि उन्हें बहुत नुकसान हुआ है।







