(ब्यूरो नया अध्याय)
मोहित कुमार यादव सातवीं में 85.66% अंक प्राप्त कर कक्षा में तृतीय स्थान पर रहे।
मुंगेली: एस.एल.एस एकेडमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली, छत्तीसगढ़ के होनहार विद्यार्थी मोहित कुमार यादव सातवीं में 85.66% प्राप्त कर कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। वे शिक्षक एवं कवि अशोक कुमार यादव के पुत्र हैं। मोहित ने यह सफलता अपने पिता और कक्षा सातवीं के शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत और नियमित अध्ययन के माध्यम से हासिल किया। मोहित को विद्यालय की ओर से प्रगति पत्र और टिफिन बॉक्स पुरस्कार में प्रदान किया गया। कक्षा में तृतीय स्थान आने पर कक्षा शिक्षिका सिद्धि शर्मा, संगीता यादव, कैलिसा यादव, संगीता रानी चंद्रवंशी, डॉ. अलका यादव, शिक्षिका रत्ना गुप्ता, शिक्षिका दीप्ति बेंजामिन, प्रोफेसर टंडन सर, संजय दास मानिकपुरी, श्यामदास कोशले, वीरेंद्र जायसवाल, हेमंत कुमार सेन, शिक्षक मोहन उपाध्याय, सत्येंद्रपुरी गोस्वामी, पुन्नू गौटिया, जलेश यादव सहित परिजनों एवं शिक्षकों ने शुभकामनाएँ एवं बधाईयाँ दी।







