जून माह में वेद ऋचाओं से गुंजायमान होगा कुमार लोक, कार्तिकेय मंदिर समिति की बैठक में तिथि हुई घोषित। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                       (नया अध्याय)

 

 

जून माह में वेद ऋचाओं से गुंजायमान होगा कुमार लोक, कार्तिकेय मंदिर समिति की बैठक में तिथि हुई घोषित।

 

                            ऊखीमठः कार्तिकेय मंदिर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक कनकचौरी में विधिवत सम्पन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समिति पदाधिकारियों एवं ग्रामीणो ने भाग लिया। बैठक में आगामी जून माह में आयोजित होने वाले भव्य महा शिवपुराण कथा एवं महायज्ञ के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रम की तिथियां सर्वसम्मति से घोषित की गईं। कार्तिकेय मन्दिर समिति के अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के अनुसार देव सेनापति भगवान कार्तिकेय की तपस्थली कुमार लोक में धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 5 जून से होगा, जो 15 जून तक विधिवत रूप से संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन वेद मंत्रोच्चारण, कथा वाचन, हवन-पूजन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 14 जून को बीहड़ चट्टानों के मध्य से भव्य जल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर धार्मिक आस्था का परिचय देंगे। बैठक जल कलश यात्रा को भव्य रूप देने पर विस्तृत चर्चा की गयी। इसके अतिरिक्त आगामी 7 मई को 108 शंख बलम पूजा का आयोजन भी सुनिश्चित किया गया है। इस विशेष पूजा में दक्षिण भारत के वेदाचार्य, यज्ञाचार्य, विद्वान आचार्य, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधिकारी व क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे और कुमार कार्तिकेय सहित ३३ कोटि देवी – देवताओं की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

 

बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूती प्रदान करते हैं। कार्तिक स्वामी तीर्थ में इस भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय जनता में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर प्रबंधक पूर्ण सिंह नेगी, सचिव बलराम सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष चन्द्र सिंह नेगी, उप प्रबंधक रमेश नेगी, उपाध्यक्ष रमेश नेगी, जिला पंचायत सदस्य कण्डारा अजयवीर भण्डारी, जयवर्धन काण्डपाल, सम्पन्न नेगी, भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, महामंत्री दीपक नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता पंचम सिंह नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मगन सिंह नेगी, उमेद सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, बलराम सिंह नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के महत्व एवं कानून व अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊं:  दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                  (नया अध्याय)     विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के महत्व एवं कानून व अधिकारों…

    श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                 (नया अध्याय, देहरादून)       श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 3 views
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    शाश्वत नाम तुम्हारा

    • By User
    • May 9, 2026
    • 18 views
    शाश्वत नाम तुम्हारा

    माँ की ममता

    • By User
    • May 9, 2026
    • 6 views
    माँ की ममता

    अपराध नियंत्रण की दिशा में सशक्त पहल: कन्नौज में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 19 views
    अपराध नियंत्रण की दिशा में सशक्त पहल: कन्नौज में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन।

    ”जागो व बढ़ो!” (कविता)

    • By User
    • May 9, 2026
    • 14 views
    ”जागो व बढ़ो!” (कविता)

    निक्की शर्मा- साहित्य, संवेदना, सामाजिक चेतना और नारी शक्ति का अनुपम संगम।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 5 views
    निक्की शर्मा- साहित्य, संवेदना, सामाजिक चेतना और नारी शक्ति का अनुपम संगम।