मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
अचानक आई आंधी तूफान ने की तबाही
अल्मोड़ाः अचानक आई आंधी तूफान ने आज कई लोगों की छतें उड़ा दी जिससे लोगों के सिर से छते उड़ गई बिजली के तार टूट गये सड़कों पर पेड़ गिर जाने से कुछ समय के लिये यातायात बाधित हो गया। सूचना के अनुसार भनोली तहसील के काण्डानौला में मजदूरी से भरड़ पोषण करने वाले शिबदत्त के मकान की छत इस आधी तूफान में उड़ गई जिससे पूरा परिवार बेघर हो गया। वहीं अल्मोड़ा रानीखेत मार्ग में ज्योली के पास सड़क में कई पेड़ गिर गई कुछ पेड़ बिजली की लाईनो में भी गिरे हैं जिससे तार टूट गये हैं व बिद्युत ब्यवस्था चरमरा गई है सामाजिक कार्यकर्ता दयाकृष्ण काण्ड़पाल ने प्रशाशन से मांग की है कि तत्काल राहत पहुँचा कर पीड़ितों की इस आपदा में मदद की जाय।







