भाजपा की जीत पर रुद्रप्रयाग में जश्न, केदारनाथ धाम में हुई विशेष पूजा-अर्चना।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                      (नया अध्याय)

 

 

भाजपा की जीत पर रुद्रप्रयाग में जश्न, केदारनाथ धाम में हुई विशेष पूजा-अर्चना।

 

 

           

 

                        ऊखीमठः पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर रुद्रप्रयाग मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट , जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत ने कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी की तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। यही कारण है कि आज देश के 20 से अधिक राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकारें कार्य कर रही हैं। कहा कि यह जीत और विशेष रूप से जनसंघ के संस्थापक की भूमि पर भगवा फहराया जाना हम सबके लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। कहा कि इस चुनाव ने पुनः साबित किया कि डबल इंजन की सरकार स्थापित करना आज देश की प्राथमिकता है। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को इस जीत की आधारशिला बताया। वही केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने अगस्त मुनि में कार्यकर्ताओं के साथ इस ऐतिहासिक जीत के जश्न मैं शिरकत करते हुए कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सशक्त नीति-निर्माण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों की पारदर्शी कार्यशैली और विकास कार्यों ने जनता का भरोसा जीता है, जिसका परिणाम यह प्रचंड विजय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी इसी समर्पण के साथ जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा हमारे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की रणनीति से उनके कार्यकाल की शानदार जीत से शुरुआत हुई है। आज कश्मीर से कन्याकुमारी, गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवान लहरा रहा है उत्तराखंड में भी इस जीत और पीएम मोदी जी के संदेश को हमें घर-घर ले जाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकनाएं दी। इस दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों में जिपं अध्यक्ष पूनम कठेत, बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक खत्री, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रम कंडारी, जिला महामंत्री अरुण चमोली, राय सिंह राणा, जिपंस जयवर्धन कांडपाल, निर्मला बहुगुणा, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुमंत तिवारी, सुमन नेगी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, सैन सिंह बिष्ट, मनोज राणा, विनोद कंडारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आशीष कंडारी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सतीश प्रसाद गोस्वामी, भाजयुमो मोर्चा गढ़वाल सहसंयोजक विकास डिमरी, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप राणा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चंद्र मोहन सेमवाल, जिला कार्यालय प्रभारी सुनील नौटियाल, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना

 

देश के विभिन्न राज्यों में मिली इस ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विशेष पूजा-अर्चना कराई गई। विधायक आशा नौटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की गई। विधायक नौटियाल ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, विकासपरक नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा केदार के आशीर्वाद से देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहेगा।

  • Related Posts

    विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के महत्व एवं कानून व अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊं:  दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                  (नया अध्याय)     विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के महत्व एवं कानून व अधिकारों…

    श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                 (नया अध्याय, देहरादून)       श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 3 views
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    शाश्वत नाम तुम्हारा

    • By User
    • May 9, 2026
    • 18 views
    शाश्वत नाम तुम्हारा

    माँ की ममता

    • By User
    • May 9, 2026
    • 6 views
    माँ की ममता

    अपराध नियंत्रण की दिशा में सशक्त पहल: कन्नौज में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 19 views
    अपराध नियंत्रण की दिशा में सशक्त पहल: कन्नौज में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन।

    ”जागो व बढ़ो!” (कविता)

    • By User
    • May 9, 2026
    • 14 views
    ”जागो व बढ़ो!” (कविता)

    निक्की शर्मा- साहित्य, संवेदना, सामाजिक चेतना और नारी शक्ति का अनुपम संगम।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 5 views
    निक्की शर्मा- साहित्य, संवेदना, सामाजिक चेतना और नारी शक्ति का अनुपम संगम।