संवाददाता बड़ौद: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, देहरादून)
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार… पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
बड़ौद: आगर-मालवा जिले के बड़ौद थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ौद थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पॉक्सो एक्ट एवं एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी रूप सिंह बेस ने सोमवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या बस्ती निवासी एक नाबालिग बालिका के साथ आरोपी द्वारा छेड़छाड़ एवं अनुचित व्यवहार किया गया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी शाहील पिता भय्यू पठान निवासी प्रजापत धर्मशाला के समीप, बड़ौद को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।






