संवाददाता भिंडः अतुल रमेश पाठक
(नया अध्याय, देहरादून)

भगवान परशुराम ने तप और पराक्रम से मानव जाति का कल्याण किया।
भिंड : भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ब्राह्मण महासभा और परशुराम सेना द्वारा निकाले गए चल समारोह का शहर के बेटी बचाओ चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष शिवशंकर समाधिया ने अपने साथियों के साथ पुष्प वर्षा का स्वागत किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम अजेय अमर हैं, शस्त्रऔर शास्त्र के महाज्ञानी भगवान परशुराम ने तप और पराक्रम से मानव जाति का कल्याण किया।
एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष शिवशंकर समाधिया ने कहा कि भगवान परशुराम का जिक्र रामायण से लेकर महाभारत और भागवत पुराण व कल्कि पुराण आदि ग्रन्थों में किया गया है।
इस अवसर पर राजेश छुटकी समाधिया, आशीष बौहरे, प्रशांत तिवारी, रामू समाधिया, विकास शर्मा, प्रदीप दंडोतिया, सनी तिवारी, आयुष शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।







