सुश्री सरोज कंसारी
शिक्षिका एवं कवयित्री
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति
नवापारा राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
“ठहरकर देखो सफर में”
(कविता)
===============
जिंदगी के सफर में कहाँ होता है कुछ खत्म?
एक के बाद एक नया तैयार रहता है ज़ख्म।
जिंदगी के दस्तूरों से बिखर जाता है हर ख्वाब।
रिश्तों की बुनियाद में मिलता है हर वक्त दर्द।
समय की धार में बीत जाती है जो बात।
यादों की धुंधली रह जाती है सौगात।
ज़िम्मेदारियों के बोझ से थक जाता है मन।
अपनों के साये में उलझ जाता है अंतर्मन।
मंज़िल की तलाश में चलते हैं आजीवन।
खुशियों के इंतजार में टूटते हैं हर पल।
किसी बात की कसक रह जाती है हृदय में।
अपनी जिंदगी कहाँ जी पाते हैं हम?
भागते-दौड़ते फिरते हो, ठहरकर देखोगे तो—
मंजिल तक पहुँचते खुद को देख लोगे।







