द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली कल होगी कैलाश रवाना। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                  (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली कल होगी कैलाश रवाना। 

 

21 मई को खुलेंगे श्रद्धा के द्वार, यात्रा पड़ावों पर लौटने लगी रौनक

 

ऊखीमठ:  द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली मंगलवार को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ से विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कैलाश के लिए रवाना होगी। डोली के प्रस्थान को लेकर सम्पूर्ण मद्महेश्वर घाटी भक्तिमय वातावरण में डूबी हुई है तथा यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है। भगवान मद्महेश्वर के कपाट आगामी 21 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जाएंगे। सोमवार को ओंकारेश्वर मन्दिर में भगवान मद्महेश्वर की विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। डोली यात्रा को लेकर मंदिर समिति, नगर पंचायत एवं हक – हकूकधारियो द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। डोली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, हक-हकूकधारी तथा स्थानीय ग्रामीण शामिल होंगे। जानकारी देते हुए ओंकारेश्वर मन्दिर प्रभारी विजेन्द्र बिष्ट ने बताया कि भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली मंगलवार प्रातः ओंकारेश्वर मन्दिर से रवाना होकर प्रथम रात्रि प्रवास हेतु राकेश्वरी मन्दिर रासी पहुंचेगी। अगले दिन भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए गौण्डार गांव पहुंचेगी तथा 21 मई को भगवान मद्महेश्वर के कपाट वेद ऋचाओं के साथ विधि – विधान से खोलें जायेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने बताया कि मंगलवार को भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम रवाना होने से पूर्व पैदल यात्रा मार्ग की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है तथा क्षेत्रीय जनता में भारी उत्साह बना हुआ है। प्रधान संगठन के ब्लॉक महामंत्री मदन भट्ट ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी के प्रमुख यात्रा पड़ावों, मनसूना, राउलैक, उनियाणा, रासी, गौण्डार, बंतोली एवं अन्य क्षेत्रों में यात्रियों की आवाजाही बढ़ने से व्यापारिक गतिविधियां भी तेज हो गयी हैं। स्थानीय होटल व्यवसायी, घोड़ा-खच्चर संचालक एवं दुकानदार यात्रा सीजन को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी का कहना है कि बाबा मद्महेश्वर की यात्रा क्षेत्र की आर्थिकी का प्रमुख आधार है और यात्रा शुरू होने से घाटी में फिर से चहल-पहल लौट आयी है।

 

बताया कि श्रद्धालुओं में बाबा मद्महेश्वर के दर्शन को लेकर भारी उत्साह बना हुआ है। दूर-दराज राज्यों से आने वाले श्रद्धालु ऊखीमठ सहित मदमहेश्वर घाटी पहुंचने लगे हैं। पूरे क्षेत्र में “जय बाबा मद्महेश्वर” के जयघोष गूंज रहे हैं तथा धार्मिक आस्था का माहौल बना हुआ है।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!