बाघ के सफल रेस्क्यू के उपरांत वन विभाग द्वारा छेत्र की निगरानी।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

          (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

बाघ के सफल रेस्क्यू के उपरांत वन विभाग द्वारा छेत्र की निगरानी।

 

 

 

       अल्मोड़ाः उप संभागीय वनाधिकारी काकुल पुंडीर ने बताया कि मोहान वन क्षेत्र के अंतर्गत तड़म ग्राम सभा में बाघ के सफल रेस्क्यू के उपरांत वन विभाग द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं गश्त की जा रही है। वन विभाग की टीमें क्षेत्र में कैंप कर मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित घटनाओं की रोकथाम हेतु सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। साथ ही ग्रामीणो को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा क्षेत्र में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन प्रभावित क्षेत्र में निगरानी एवं गश्त कर रही हैं। टीमो द्वारा सुरक्षा उपकरणों जैसे अनाइडर, फॉक्स लाइट, राइफल एवं गांधी बंदूक का उपयोग किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में जागरूकता पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जा सके।

 

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ट्रैप कैमरे एवं ड्रोन की सहायता से लगातार निगरानी की जा रही है। गठित गश्ती दलों द्वारा बाघ के पदचिह्नों एवं अन्य गतिविधियों के संकेतों की लगातार खोजबीन की जा रही है। गांव एवं आरक्षित वन क्षेत्र की सीमा पर वनाग्नि रेखा (फायर वॉल) तैयार करने का कार्य भी किया जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में कुल 09 पिंजरे लगाए जा चुके हैं, जिनकी निरंतर निगरानी की जा रही है।

 

उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा वन्यजीव की सूचना तत्काल वन विभाग को दें तथा अनावश्यक रूप से वन क्षेत्र की ओर न जाएं। उन्होंने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम हेतु विभाग द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा क्षेत्र में निगरानी एवं गश्त आगे भी लगातार जारी रहेगी।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो