सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका/कवयित्री/शिक्षिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
अनवरत राह: माटी का पुतला!
(कविता)
===================
इस जीवन के रंग अनेक,
हमको इसमें रंग जाना है।
जो करना है कर ले अब ही,
फिर न पड़े पछताना है।
जिस माटी में जन्म लिया,
एक दिन उसमें मिल जाना है।
न कुछ तेरा, न कुछ मेरा,
सब यहीं छोड़ कर जाना है।
रूप-रंग और यह यौवन,
एक दिन तो ढल जाना है।
मिल-जुलकर तुम रहना सीखो,
जीवन का क्या ठिकाना है।
बैर-दुश्मनी काम न आए,
प्रेम से हर पल को बिताना।
पुरुषार्थ की बाँधकर गठरी,
साथ बस अपने यही ले जाना।
मुसीबत में सबका साथ निभाना,
व्यवहार सदा ही सौम्य बनाना।
दिल में गाओ नया तराना,
छोटी बातों को दिल से न लगाना।
न रखना दूजे से कोई उम्मीद,
अपनी मेहनत से सब कर जाना।
हर किसी को प्यार से समझाना,
अनवरत राह पर चलते जाना।
जरूरी है जीवन में एक लक्ष्य बनाना,
मंजिल तक फिर खुद ही पहुँच जाना।
गर्व किस बात का करते हो बंदे,
हर पल में छुपा है मरण का अफ़साना।
खुशियों पर लगा है गम का पहरा।
क्यों इन लम्हों को बेवजह की बातों में गँवाना?
पल-पल जो बीत रहा, उसमें मुस्कुराना।
किसी मोड़ पर स्वार्थ अगर बढ़ जाए,
तभी संभलकर आगे बढ़ते जाना,
अपना फर्ज तुम बखूबी निभाना।
संकल्प-शक्ति से मुश्किल पार कर जाना।
प्यार के मीठे गीत सदा गुनगुनाना।
नफरत से कभी न होता किसी का बसर,
अनमोल है हर पल, यह दिल में बसाना,
कब्र की मिट्टी में एक दिन सबको सो जाना।






