“हालात मुझे जला नहीं सकते, मैं हालातों को रोशन करूँगी”

Spread the love

सुश्री सरोज कंसारी

लेखिका/ कवयित्री/ शिक्षिका

अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,

नवापारा राजिम (रायपुर, छत्तीसगढ़)

 

 

        (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

                                 लेख –

“हालात मुझे जला नहीं सकते, मैं हालातों को रोशन करूँगी”

                   — सुश्री सरोज कंसारी

 

 

हालात हमें नहीं तोड़ सकते, यदि हमने उन्हें रोशन करने की ठान ली है तो! मुश्किलें हमारा पथ रोकने नहीं, बल्कि हमारे भीतर के संकल्प को जगाने आती हैं।

———————————————————-

 

जब तक हम स्वयं मन से हार नहीं मानते, तब तक जगत्-संसार की कोई भी शक्ति हमें हरा नहीं सकती। इस भीषण, संवेदनहीन व निष्ठुर संसार में, अनेक प्रकार की मानसिकता के मनुज रहते हैं। कुछ जीवन को जीवंत बनाते हैं, और कई ऐसे होते हैं जो ज़रा सी तकलीफ़ में खुद को कमज़ोर मान लेते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जीवन की दौड़ में केवल भाग रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं कि जाना कहाँ है।

 

किन्तु, जो रुक कर चिंतन करते हैं, अंतस की गहराई से जीवन के मूल तत्व को जानकर समझदारी से काम लेते हैं, वे हर हालात का सामना कर लेते हैं। हालात बदलते रहते हैं, हमें अपने इरादों पर अडिग रहना होगा…और हर तरह की समस्याओं के बीच से होकर गुज़रना है।

 

जो कठिनाई में भी रास्ता बनाने का जज़्बा रखते हैं, उनके लिए असंभव कार्य भी संभव हो जाता है। यदि मंजिल तक जाने की ठान लो, तो रास्ते मिल ही जाते हैं। भीतर केवल नाज़ुक भावनाएँ नहीं, कुछ कर गुज़रने की लगन रखिए। हालात कभी अच्छे तो कभी बुरे हो सकते हैं। सफलता के शिखर पर जाना है तो पूरे जोश के साथ अंत तक प्रयास करना ही होगा। कोई नहीं रोक सकता आपको आगे बढ़ने से, अगर हर चुनौती से लड़ने का साहस रखते हैं। विपरीत हालात में हारना नहीं है। आपकी दृढ़ता ही आपकी ताकत है। हालात से मजबूर होकर रुकना नहीं है।

 

ये कठिन दौर में मन भयभीत होता है, शंकाओं से घिर जाता है। बुरे हालात को मन-मस्तिष्क पर हावी मत होने दीजिए। आपके पास जो भी है, उसे अमूल्य मानिए। जोखिम से भरे इस जीवन में हर लम्हा अनजान भय लिए होता है। डरकर अगर भाग गए तो कभी सफल नहीं होंगे। जीत अथवा हार के लिए नहीं, बल्कि हर पल को जीवंत बनाने के लिए निर्भीक बनकर रहना सीख जाइए।

 

गम से भरे इस जीवन के अँधेरे में प्यार का दिया हमेशा जलाकर रखिए। सेवा-सद्कार्य, धैर्य-हिम्मत और समर्पण के साथ अपने कर्म-पथ पर बढ़िए और विपरीत हालात में संतुलन बनाइए। तुम अपने जीवन की वह रोशनी बनो, जिसे कोई भी गमगीन हालात बुझा न सकें। धीरे ही सही, अपने बुरे हालात से आगे जाने के लिए कदम बढ़ाते रहिए। निराश मत रहिए। ज़्यादा सोचने की बजाय कर्म करिए, जो ज़रूरी है। आत्म-बल के साथ जब आप किसी परिस्थिति का सामना करते हैं, तब आपकी शारीरिक-मानसिक क्षमता बढ़ती है। जिद ही सफलता देती है। शिकायत करने से मन कमजोर होता है, हीन भाव आते हैं। बुरा दौर हमें नई ऊर्जा और नई सोच देता है।

 

आप तो जीते-जागते इंसान हो, किसी भी परिस्थिति में रोने के लिए नहीं, बल्कि अपने कर्म से भाग्य बदलने के लिए जन्मे हो। दुखी होने की बजाय सोचिए कि किस बात से पीड़ित हैं और उसे कैसे दूर कर सकते हैं। दिमाग को एक ही समस्या में केंद्रित मत कीजिए। आप अपने जीवन की एक सही दिशा बनिए, भटकाव नहीं।

 

कठिन दौर सभी के हिस्से में अक्सर आता ही है। किसी भी स्थिति को इतनी गंभीरता से मत लीजिए कि दिमागी संतुलन खो दें। परिस्थिति पर नियंत्रण करना सीखिए। खाली मत बैठिए। दिमाग लगाइए, अच्छे कार्यों के लिए सक्रिय रहिए। दिन भर में कुछ पल खुद के साथ बिताइए, जो आपके शौक हैं उन्हें कीजिए। मन को ताजगी से भर देने वाली गतिविधियाँ करते रहिए। खुद को खुद में महसूस कीजिए। कोई आपको समझे, सांत्वना दे — इस आशा-अभिलाषा में मत बैठे रहिए। खुलकर कहिए अपनी बातों को, और ध्यान से सुनिए औरों की समस्याओं को। दिल से सहयोग कीजिए सभी का। साथ निभाइए जीवन भर उनका, जिन्हें आपकी जरूरत है। मत तोड़िए उनका विश्वास, जो आपके भरोसे हैं, आपको मानते हैं।

 

“ये संसार निष्ठुर और दयाहीन है। यह संसार क्या कर रहा है, इस पर ध्यान देने के बजाय हमें अपने उन सत्कर्मों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जो सबके कल्याण हेतु हों।”

 

 ———————————————————-

 

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)