फूलों के रँग सपनो में.

Spread the love

 

राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर

 

           (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

____________________

फूलों के रँग सपनों में.

____________________

फूलों के रँग सपनों में 

जरुरी तो नहीं कि हों हाजिर हाथ बाॅंधे

बँधे हैं हाथ फूलों के भी बँधे हैं हर काल

वे अलग-अलग भी हैं और गुच्छों में भी 

पर्याप्त जिज्ञासाओं, पर्याप्त सम्मान सहित 

हर फूल का, हर रँग का, हर खुशबू का

अलग-अलग खिलने और खौलने का

है वक्त वही, है रक्त वही भेद-विभेद नहीं 

भीतर हड्डियों में पुरजोर है ताकत भी वही 

समझ का सवाल नहीं हवा के हवाले जैसा 

जिम्मेदारी समझते हैं अपनी ध्वनियों में 

जिम्मेदारी से महकते हैं अपनी निष्ठाओं में

टकराते हैं तो बैर नहीं रखते हैं कहीं कोई  

इशारों की दुनिया है सुबह-शाम खुशनुमा

मुस्कुराते हैं एकाधिकार में भी कभी-कभी 

रोते हैं तो बस अकेले-अकेले.

____________________

विस्मय और रास्ता.

____________________

मैं यहाँ इस तरफ़ 

और वह वहाँ उस तरफ़

दोनों दो विपरीत दिशाओं की ओर 

अपना मुँह फुलाए खड़े हैं अगर 

तो संभावना सिर्फ सूर्यास्त ही नहीं 

हो सकती है उम्मीद प्रतीक्षा भी

उस ओर से भी वही, इस ओर से भी वही 

विस्मय का कोई कारण व्यर्थ है ढूँढ़ना

एक पर शून्य रख देने से बन जाता है दस

और दस पर शून्य रखने से हो जाता है सौ

एक कदम बढ़ाने से बढ़ते हैं हजार कदम 

थोड़ा जो चलूँ मैं, तो थोड़ा चले वह भी  

हिसाब सब लिखता रहेगा इतिहास 

बचा है कौन कितना, बचेगा कौन कितना 

रचा है क्या किसने, रचेगा कौन कितना 

अधिक से अधिक सौंदर्यशाली है अभी

विस्मय और रास्ता?

____________________

  बच रहती है एक उड़ान.

____________________

भीतर और-और भीतर 

लहराते पत्तों से होते हुए जड़ों तक 

और जड़ों से जमीन की गहराइयों तक 

जो बच रहता है आँधियों के बावजूद 

मैं विचार करता हूँ वह प्रेम अपने एकांत में 

एक शून्य से दूसरे शून्य की ओर आते हुए 

जाते हुए को जरा भी रोकते हुए नहीं 

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे मेले हर बरस

कोई भी झाँका नहीं अभी तक तो इस तट

बाद मरने के मेरे कक्ष में मेरी ओर से फिर 

फटी कमीज का टूटा बटन ढ़ूँढने के लिए 

झाँकता ही कौन है और झाँकेगा ही क्यों 

अब यहाँ रखा ही क्या है फालतू चीजों में 

बाजार की फितरती चीजों जैसा नायाब 

बमुश्किल मिलता है जरुरत का कुछ थोड़ा

दरवाजे के बाहर पड़ी भूल-भुलैया जैसा 

चिल्लर की तरह खर्च हुआ जीवन सारा

बड़ा फख्र था,गर्व था पत्तों को लहराने का

सब कुछ उड़ जाने के बहुत बाद भी 

बच रहती है एक उड़ान.

______________________

 

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म