सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका/कवयित्री/शिक्षिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा राजिम (रायपुर, छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
‘सागर की लहरों से!’
(कविता)
———————–
जज्बा है हर दिन कुछ नया करने का,
गरजेंगे हम, दिखलाएंगे, न मानेंगे हार कभी,
पग-पग पर बस आगे ही बढ़ते जाना है,
जीवन के कर्तव्य सभी निभाते जाना है।
नफ़रतों को दूर कर, किनारा कर,
जन-जन में सद्भावना जगाना है।
अपनी आग से खुशियाँ भरते जाना है,
ख्वाहिशों को बुलंदी व शिखर तक पहुँचाना है।
लगन, मेहनत और अटूट धीरज बनाए रखना है
अपनी हर राह को आसान बनाना है।
सागर की लहरों से सुंदर मौजें लेकर आना है,
नदियों की धार से निर्मलता का भाव अपनाना है।
अपना हर कर्ज हमेशा बखूबी निभाते जाना है,
अंधेरी रातों में मिलकर खुशियों के दीप जलाना है।
तूफानों से भी हमें अब कभी नहीं घबराना है,
अपना हौसला व हिम्मत निरन्तर बढ़ाना है।
साँसों की मोहलत है जब तक, जी भर कर जीना है,
फिर चुपके से पक्षी बनकर दूर आकाश में उड़ जाना है।







