संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, देहरादून)
जनता की समस्याओं को प्राथमिकता, एसपी विनोद कुमार ने सुनी फरियादियों की शिकायतें।
कन्नौज: विनोद कुमार द्वारा मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद तथा अन्य मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लिया।
एसपी ने संबंधित प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ता को उसके प्रकरण की प्रगति और निराकरण की जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए।
जनता दर्शन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने और शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।







