जिला अधिकारी अंशुल सिंह के अध्यक्षता में मानसून सीजन को लेकर आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय)

 

 

 

जिला अधिकारी अंशुल सिंह के अध्यक्षता में मानसून सीजन को लेकर आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक।

 

 

 

                   अल्मोड़ा:  आज जिला अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित बैठक में आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत जनपद में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून अवधि के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हीकरण, राहत एवं बचाव उपकरणों की उपलब्धता, सड़क मार्गों की निगरानी तथा आपदा नियंत्रण कक्षों की सक्रियता हर स्थिति में सुनिश्चित की जाए।

 

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नालों एवं कलवर्टों की नियमित निगरानी करते हुए समय रहते आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण किए जाएं। बरसात के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित सूचना एवं राहत कार्यों के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। तहसील एवं थाना स्तर पर संचार व्यवस्था मजबूत रखी जाए तथा आवश्यकतानुसार चेतावनी प्रणाली भी सक्रिय रखी जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रानीखेत के बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन जैसे गंभीर विषयों की बैठकों में अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।

 

बैठक में नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, परियोजना निदेशक के एन तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म