सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री व शिक्षिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा राजिम (रायपुर, छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
“प्रकृति के नजारे” (कविता)
=================
चलते जाना, हार न मानना ही है जीत जाना,
जीवन के हर पथ पर मुस्कुराते आगे बढ़ना।
कुदरत के ये जो नजारे कितने न्यारे हैं,
प्यारे-प्यारे हैं ये जमीं और ये आसमाँ।
हमारे हर कर्मों का हिसाब रखता है वो,
तभी तो इस राह में सबका होता इम्तिहान।।
घटित हो रहे हादसे सब उसके इशारे हैं,
जीवन में जो हो रहा नसीबों के खेल सारे हैं।
सुख-दुख तो आते-जाते धूप-छाँव की भाँति,
वही विजेता जिसने हर हाल में जीना सीख लिया।
आनंद पाना है तो मन को शांत रखो,
जीना उसी ने सीखा जिसने सबकुछ स्वीकार किया।।
सम-विषम परिस्थितियों के हम खुद जिम्मेदार हैं,
अडिग खड़ा ये चट्टान कहता हमसे बार-बार।
तूफानों से डरकर कभी नौका पार नहीं होती,
हिम्मत का दामन थाम कर आगे बढ़ना हर बार।
परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी हों तुम्हारे सामने,
कभी भी न तुम पीछे हटना, कभी न मानो हार।।
जिंदगी व मौत का क्रम विधि के विधान सारे हैं,
रात के बाद सुनहरे दिन का आना भी तय यहाँ।
सुख-दुख के इस पहिए को निरंतर चलते जाना है,
काल के कपाल पर नया इतिहास बनाना है।
बागों में खिलते फूल यही संदेश सुनाते हैं,
काँटों को जीत कर हम हर पल मुस्कुराते हैं।






