ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, देहरादून)
“सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन” के अनुक्रम में नगर के चौक बाजार में स्थित मेडिकल स्टोरों में ड्रग इंस्पेक्टर का औचक निरीक्षण।
अल्मोड़ा: माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में आज 22मार्च 2026 को श्रीमती अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा,ड्रग इंस्पेक्टर अल्मोड़ा पूजा जोशी, सहायक आयुक्त अभिहित अधिकारी अनिल कुमार द्वारा “सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन” अभियान के अनुक्रम में नगर के चौक बाजार में विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी दवाइयों की जांच एवं मेडिकल स्टोरों के संचालकों के लाइसेंसों की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं के क्रम में चार मेडिकल स्टोरों से सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। मेडिकल स्टोरों में नियमानुसार कैश मेमो मेंटेन करने, लेबल्ड एक्सपायरी बॉक्स बनाने, सभी ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराने एक्सपायरी दवाइयों के सही रखरखाव व साफ सफाई बनाए रखने आदि के निर्देश दिए गए।







