भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लेप्रोसी मिशन में सेवा कार्यक्रम।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

       (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लेप्रोसी मिशन में सेवा कार्यक्रम।

 

 

 

           अल्मोड़ा:  भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लेप्रोसी मिशन में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुष्ठ रोगियों के बीच फल वितरण किया गया तथा उनके लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर सेवा कार्यों में सहभागिता की और रोगियों का हालचाल जाना।

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से कार्य करने वाला परिवार है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही पार्टी की प्राथमिकता रही है। सेवा कार्यों के माध्यम से संगठन लगातार समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ा रहने का कार्य कर रहा है।

 

उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द पिल्खवाल ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसरों को सेवा दिवस के रूप में मनाना भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति का हिस्सा है। समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर उनकी सहायता करना ही सच्ची मानव सेवा है।

 

मेयर अजय वर्मा ने कहा कि आज का कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाज के उपेक्षित वर्गों के साथ समय बिताना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। भाजपा सदैव सेवा और संवेदनशीलता की राजनीति में विश्वास करती है।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सेवा ही संगठन” मंत्र को लेकर लगातार जनसेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और सहयोग करना भाजपा की पहचान बन चुका है।

 

नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि लेप्रोसी मिशन में आयोजित यह कार्यक्रम मानवता और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कई बार समाज में उपेक्षा का सामना कर रहे लोगों को केवल भोजन या फल ही नहीं बल्कि अपनत्व और सम्मान की भी आवश्यकता होती है। भाजपा कार्यकर्ता इसी भावना के साथ समाजसेवा के कार्यों में लगे हुए हैं।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने नितिन नवीन के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश नयाल, राज्यमंत्री गोविन्द पिलखवाल, मेयर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, जिला महामंत्री दर्शन रावत, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नविन बिष्ट, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमला तिवारी,पंकज भाकुनी, अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, कमला तिवारी, मनोज तिवारी, कविता वर्मा, नवीन बिष्ट, अभिषेक जोशी, कैलाश गुरानी, शुभम रौतेला, मदन बिष्ट, हिमांशु बनौला, जगत तिवारी, आनंद भोज, मोहित बिष्ट, खजान पांडे, चंदन बहुगुणा, निशा बिष्ट, हीरा कनवाल, दीपा पांडे,भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि