सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिका
अध्यक्ष : दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम (रायपुर, छ.ग.)
(नया अध्याय, देहरादून)
“सृष्टि का शृंगार!”
(कविता)
============
जीवन वह यज्ञ,
जो रोज चुपचाप पूर्ण होता है।
जब किसी भूखे को खिलाते हैं,
जब यही हमारी एक छोटी सी कोशिश
औरों के चेहरे पर,
मुस्कान बनकर खिल जाती है,
यही तो है असली पूजा।
हम जो भी करें, जहाँ भी रहें,
हमारे कर्मों से,
किसी का दिल न दुखे,
किसी का नुकसान न हो,
बस हर हाथ से,
सबका भला हो।
हमे हर पल, हर मोड़ पर,
इस दुनिया में—अच्छाई, दया
और भाईचारा बढ़ाने की
निरंतर कोशिश करते रहना…
यही छोटी-छोटी पावन सेवा
इस सृष्टि को सुंदर बनाती है…
यही हमारे अथक प्रयासों की सार्थकता है।







