सावन की छटा और बादलों की घटा के बीच कपनौल घाटी मे नाग देवताओं का होता श्रृंगार।

Spread the love

ब्यूरो उत्तरकाशी : सुरेश चंद रमोला

सावन की छटा और बादलों की घटा के बीच कपनौल घाटी मे नाग देवताओं का होता श्रृंगार।

ब्रह्मखाल – सावन के महीने में कपनौल घाटी के गांवों में नाग देवता के अलग अलग नामों के रूपों में जो उत्सव मनाया जाता है वह प्रकृति की छटा और बादलों की घटाओं के साथ मन को प्रफुल्लित और उत्साह से भर देता है।

भगवान बौखनाग टिब्बे के तलहटी पर बसा गांव कपनौल की सुंदरता जितनी मनमोहक है उससे अधिक वहां के रीति-रिवाज और तीज त्यौहार है। हर वर्ष सावन के महीने गांव में इष्ट देव बौख नागराजा, ढैश्वर नाग और रूद्रेश्वर नागराज को पालकी में बिठाकर नचाया जाता है। घरों में विशेष पकवान बनाकर उत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष भी बौखनाग देवता को थान पर विराजमान कर हर्षोल्लास के साथ मेला मनाया गया। घाटी के ठुलिंका गांव में भी विशाल भंडारे का आयोजन ग्रामीणों द्वारा कराया गया। गांव की विवाहिता महिलाओं द्याणियो ने अपने इष्टदेव ढ्यश्वर नाग को सोने के मूंगों की माला भेंट की और हारूल लगा कर दिन रात मंडाण में उत्साहित रहे। अपना आशीर्वाद देते हुये नाग देवता अगले सावन तक ठोलिंका मंदिर में विराजमान रहेंगे और अगले साल कपनौल को प्रस्थान करेंगे। इससे पूर्व ढैश्वर नाग दारसौ में थे। क्षेत्र के सिमरोल, धारी, बजलाडी व अन्य कई गांवों में भी इस प्रकार मेला इसी प्रकार आयोजित होता है और भाद्रपद की संक्रांति तक रूद्रेश्वर, नागराज सहित क्षेत्र सभी नाग देवता एक वर्ष के लिए अलग गांवों में प्रवास करते हैं। इस क्षेत्र की संस्कृति और अपने इष्टदेव के प्रति ग्रामीणों के मन के भाव देवभूमि की संस्कृति को प्रमाणिकता देते हैं।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।