संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, देहरादून)
अघोषित बिजली कटौती से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन।
कन्नौज (छिबरामऊ ): क्षेत्र में बढ़ रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। सपा नेता गोविंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्थानीय बिजली घर पहुंचे और विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।
सपा नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। दिन और रात में कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों के घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।
ज्ञापन में मांग की गई कि बिजली कटौती का निर्धारित शेड्यूल सार्वजनिक किया जाए तथा रोस्टर के अनुसार नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही लोकल फाल्ट टीमों को सक्रिय कर ब्रेकडाउन की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग भी की गई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष उमेश पाल, सलमान खान, राशिद फारूकी, संतोष गुप्ता, प्रदुमन यादव, अवनीश गुप्ता, पिंटू यादव एवं अख्तर अंसारी सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






