अनामिका अर्श
वाराणसी, उत्तर प्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
गजल
मुद्दतों बाद ये अपना सा कौन याद आया है…..
दिल के अंजुमन में गम/आंसू//आहों का सैलाब उमड़ आया है।मैं तो तुझे कभी भूली ही नहीं…
फिर इतनी तीव्रता से तू मुझे क्यूँ याद आया है….?मेरी पतित धुंधली आंखों में समाती नहीं थी तेरी छवि…..
निहारा जब तुझे मन की आंखों से, तेरा मुस्कुराता चेहरा स्पष्ट नज़र आया है…।तू मुझमें ही छुपा हुआ था क्या दोस्त…?
बेकल हो कर जब पुकारा तुझे, फ़ौरन तेरा स्नेहिल जवाब आया है….।जब से अहसास हुआ मुझे कि….
जताने/दिखाने/बताने से , मुरझा जाता है प्रेम का विरवा….
मेरे रूह में शून्य/गहरा मौन उतर आया है…।ये भरोसा ही बहुत है मेरे जीने के लिए….
कि हर वक्त मेरे साथ साथ रहता तेरा साया है….।समेट ले अब अपनी प्रेमिल /रूहानी आगोश में मुझे , मेरी तड़पती रूह को सुकून/करार मिल जाए….
तेरी तलाश में भटकी हूं बहुत , मेरे मन ने मुझे बहुत भरमाया है….।मिट गया मेरा वजूद तेरी चौखट पर….
अब तो तू ही तू मुझमें समाया है…।






