संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
आगर में बन रहा है, भव्य खाटूश्यामजी का मंदिर
आगर मालवा: कलेक्टर कार्यालय के पास बडा गणपति मंदिर परिसर में भव्य खाटूश्यामजी का मंदिर निर्माण चल रहा है। स्थानीय लोकप्रिय विधायक मधु गेहलोत श्यामप्रेमी होकर और बनाने वाले श्याम और कराने वाले श्याम के नेतृत्व में आगर में खाटूश्यामजी का भव्य मंदिर बनाने की घोषणा गत वर्ष की थी। जो दिन-प्रतिदिन मंदिर निर्माण तेजी से काम चल रहा है। जिसका निरीक्षण करने विधायक श्री गेहलोत बार बार जाकर व्यवस्था देख रहे हैं। 5 हजार स्क्वायर फीट में बन रहा है। जिसकी क्षैत्र भर में श्याम प्रेमियों सहित धार्मिक लोग भी प्रशंसा कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया, सरपंच सुरजसिंह आंजना, सरपंच कपील बगडावत,जीवन सिंह आंजना आदि निरीक्षण करने पहुंचे।







