सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री व शिक्षिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, (रायपुर, छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
‘पशुत्वविहीन युग में सद्भाव’
(कविता)
———————————
इस पशुत्वविहीन युग में,
मन में सद्भाव जगाते चलें…
इस भीषण हैवानियत के युग में,
अपने आपको बचाना भी
बहुत आवश्यक है।
हर तरफ, हर जगह,
आतंक और अत्याचार है,
सहमे हुए हैं लोग यहाँ,
भयभीत यह जहान है।
फैला यहाँ नक्सलवाद है,
हर भेष में इंसान ही हैवान है,
खो बैठा मानव इंसानियत,
अब बचा कहाँ ईमान है?
जब चहुँ ओर ही बेईमान हैं।
पर थमेगी नहीं यह जिंदगी,
अब नया संकल्प उठाना है,
हर मन से कड़वाहट दूर कर,
जन-जन में सद्भाव जगाना है।
खुद को बचाकर इस तपन से,
इस कठिन युग में सद्भाव जगाते चलें,
हर जीव के प्रति दया रखकर,
इंसानियत का फर्ज निभाते चलें।







