मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
लक्ष्मेश्वर बाईपास में छत पर गिरा पेड़, फायर टीम ने सुरक्षित हटाया।
अल्मोड़ाः आज दिनांक 04.06.2026 को प्रातः 07:20 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि लक्ष्मेश्वर बाईपास रोड स्थित एक मकान की छत पर पेड़ गिर गया है, जिससे जान-माल की हानि की आशंका बनी हुई थी।
सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर फायर यूनिट द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वुडन कटर की सहायता से गिरे हुए पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मकान की छत से सुरक्षित रूप से हटाया गया तथा घर को संभावित खतरे से सुरक्षित किया गया।
फायर सर्विस की त्वरित एवं कुशल कार्रवाई से एक संभावित दुर्घटना टल गई तथा स्थानीय लोगों द्वारा फायर कर्मियों के कार्य की सराहना की गई।







