मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
जिला अधिकारी अंशुल सिंह द्वारा बताया गया जैती बाजार में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत तथा घायल वाहन चालक का उपचार प्राथमिक केन्द्र जैंती में कराया गया।
अल्मोड़ा: 04 जून, 2026 – जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि दिनॉंक 27 अपै्रल, 2026 को तहसील जैंती अन्तर्गत वाहन सं0 यू0के04टीबी0411 जो ग्राम मल्ला बिनौला के तोक जलना से जैंती बाजार को जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी तथा वाहन चालक का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जैंती में कराया गया।
उन्होंने बताया कि इस वाहन दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जॉच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट जैंती/भनोली को जॉच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने जॉच अधिकारी को निर्देश दिये कि वाहन दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जॉच कर अपनी सुस्पष्ट आख्या एक पक्ष के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।







