ब्यूरो कुमाऊं दयानन्द कठैत, अल्मोड़ा
जिले के कोचिंग सेंटरों की गहनता से करें जांच : एसडीएम
बागेश्वर जिले में संचालित सभी कोचिंग सेंटरों में मानकों को लेकर प्रशासन हुआ सख्त। एसडीएम एनएस नबियाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे सभी कोचिंग सेंटरों की गहनता से जांच करने को कहा। नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को एक बैठक में एसडीएम ने कहा कि कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने बेसमेंट में चलने वाली मानवीय गतिविधियों,अग्नि सुरक्षा मानक, अग्निशमन यंत्र,एलार्म की उपलब्धता, आगजनी या जलभराव की स्थिति में निकासी की व्यवस्था करने को कहा। जिले के सभी एसडीएम से सभी कोचिंग सेंटरों के निरीक्षण करने को कहा।
बैठक में एसडीएम मोनिका, जितेंद्र वर्मा,सीओ अंकित कंडारी,सीओ जीएस सौन,बीईओ चक्षुपति अवस्थी,ईई लोक निर्माण विभाग एके पटेल,ईओ हयात सिंह परिहार, अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि मौजूद थे।









