मुझसे क्या गलत हो गया? (लघुकथा)

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी                                             लेखिका एवं कवयित्री                                        नवापारा राजिम,                                                  रायपुर (छ. ग)

 

                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड                                              (w) 6395080071

 

                  मुझसे क्या गलत हो गया?

                           (लघुकथा)                                                      –———————————

 

 

                 परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी शिखा थी, घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। माँ जैसे-तैसे दूसरों के घर काम करके परिवार चला रही थी। पिता जी बहुत दिन से किसी बीमारी से ग्रसित थे, बिस्तर में पड़े रहते, चलने में असमर्थ थे। एक दिन उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, पर हॉस्पिटल ले जाने के लिए रुपए नहीं थे, पड़ोस में एक युवक से वह सहायता के लिए कहीं, उसे हॉस्पिटल ले गए। सारा खर्च उस लड़के ने दिया। ऐसे ही दोनों रोज मिलते, बातें करते और एक दूसरे को पसंद करने लगे। लड़के ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, शिखा ने मना करते हुए कहा घर की स्थिति ठीक नहीं, मेरे छोटे भाई-बहन की जिम्मेदारी है। उसने कहा विवाह के बाद वह उसके परिवार का भी ध्यान रखेगा।

 

घरवालों को बताया तो वे तैयार नहीं थे, पर बच्चों की खुशी के आगे मजबूर हो गए। दोनों का विवाह हुआ, आशीर्वाद देकर विदा किए। शिखा ने साल भर बाद एक बेटी को जन्म दिया। घर में सब अच्छा चल रहा था। एक दिन हितेश किसी काम से बाहर गया था, वहाँ होटल में रुका, गर्म तेल की कढ़ाही से टकरा गया, जिसमें उसका चेहरा जल गया। कुछ दिन इलाज के बाद घर आया। अब उसे घर से निकलने में संकोच हो रहा था, क्योंकि जलने के कारण उसका चेहरा भयानक लग रहा था। शिखा बहुत उदास थी। घर का खर्च चलाने के लिए वह काम पर जाने लगी। घर आने में कभी देर हो जाती, तो हितेश नाराज होता, उससे झगड़े करता। उस पर शक करने लगा। वह बहुत समझाती पर कोई फायदा नहीं हुआ।

 

एक दिन तंग आकर वह घर छोड़कर चली गई और कुछ दिन बाद दूसरे लड़के से शादी कर ली। समय बीतता गया, वह गम में शराब में डूब गया। छोटी बच्ची को उसकी दादी ने जैसे-तैसे पालन-पोषण किया, अब वह बड़ी हो गई थी। पिताजी की हालत देखकर उसे दुख होता। एक दिन दादी से उसने पूछा मेरे पिताजी मेरा ध्यान क्यों नहीं रखते और मेरी माँ कहाँ है? तब दादी ने बताया – दोनों के झगड़े में वह हमें छोड़कर चली गई। बेटी ने मासूमियत से पूछा – इसमें मेरी गलती क्या थी, अब मेरी जिम्मेदारी किसकी है? आप भी मुझे छोड़कर चली जाएंगी तो मैं अनाथ हो जाऊंगी, दादी आप हमेशा मेरे साथ रहना, इतना कहकर वह रो पड़ी दादी से लिपटकर। दादी उसके प्रश्नों के उत्तर न दे पाई, खामोश हो गई।

 

  • Related Posts

    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता कानपुरः अवधेश प्रताप सिंह                                           …

    गांव रूपाखेड़ा के युवा भरत चोपड़ा ने लंदन से मास्टर डिग्री प्राप्त कर पटेलिया समाज और झाबुआ जिले का बढ़ाया मान।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                 चन्द्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    • By User
    • November 3, 2026
    • 10 views
    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    मुझसे क्या गलत हो गया? (लघुकथा)

    • By User
    • November 3, 2026
    • 12 views
    मुझसे क्या गलत हो गया? (लघुकथा)

    गांव रूपाखेड़ा के युवा भरत चोपड़ा ने लंदन से मास्टर डिग्री प्राप्त कर पटेलिया समाज और झाबुआ जिले का बढ़ाया मान।

    • By User
    • November 3, 2026
    • 15 views
    गांव रूपाखेड़ा के युवा भरत चोपड़ा ने लंदन से मास्टर डिग्री प्राप्त कर पटेलिया समाज और झाबुआ जिले का बढ़ाया मान।

    हिम्मत से जीत जाना

    • By User
    • November 3, 2026
    • 9 views
    हिम्मत से जीत जाना

    गजल

    • By User
    • November 3, 2026
    • 11 views
    गजल

    भारत का चिकित्सीय क्षेत्र (Medical Sector) बहुत जल्द पतन की कगार पर है।भारतीय संसदीय समिति ने इसे स्पष्ट रूप से स्वीकार किया है।

    • By User
    • November 3, 2026
    • 11 views
    भारत का चिकित्सीय क्षेत्र (Medical Sector) बहुत जल्द पतन की कगार पर है।भारतीय संसदीय समिति ने इसे स्पष्ट रूप से स्वीकार किया है।