मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)


फिरोजपुर में हुआ दर्दनाक हादसा
फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर जंगा वाले मोड़ के पास महिंद्रा पिकअप और घोड़े ट्राले का हुआ जबरदस्त हादसा।
जिसमें मौके पर ही चार लोगों की हुई मौत जिसमें तीन पुरुष और एक महिला बताई जा रही है हालांकि हादसे में करीब आठ लोगों की मौत बताई जा रही है।
घायलों को हस्पताल ले जाया गया है कइयों को इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया गया ।
एस एस पी मौके पर पहुंचे और पुलिस के द्वारा हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल
जलालाबाद: से महिंद्रा पिकअप पर सवार होकर एक परिवार और उसके रिश्तेदार करीब 25 से 28 लोग मृतक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद फूल तारने के लिए जा रहे थे कि फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर जंगा वाले मोड़ के पास गांव हुसैनशाह वाला के पास घोड़े ट्राले से टक्कर हो गई और जबरदस्त हादसा हो गया इस हादसे में करीब आठ लोगों की मौत बताई जा रही है।







