पर्यावरण की शव शैय्या निकालकर जगाई चेतना

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़: सुनील चिंचोलकर

 

               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

  पर्यावरण की शव शैय्या निकालकर जगाई चेतना

 

 

                   जांजगीर में प्रकृति प्रेमियों की अनोखी पहल, ‘पर्यावरण को जिंदा करो’ अभियान के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

 

 

           जांजगीर, छत्तीसगढ़:   विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जांजगीर शहर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनोखी और भावनात्मक जागरूकता रैली निकाली गई। पर्यावरण एक्टिविस्ट काजल कसेर एवं उनके साथियों द्वारा आयोजित “पर्यावरण को जिंदा करो” एक दिवसीय अभियान ने शहरवासियों का ध्यान पर्यावरण के प्रति बढ़ते संकट की ओर आकर्षित किया।

 

अभियान का मुख्य उद्देश्य पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, बढ़ते प्रदूषण तथा बिगड़ते पर्यावरणीय संतुलन के प्रति लोगों को जागरूक करना था। रैली के दौरान “पर्यावरण की शव शैय्या” का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। इस अनूठी प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मानव की बढ़ती आवश्यकताओं और स्वार्थपूर्ण गतिविधियों के कारण प्रकृति का अत्यधिक दोहन हुआ है, जिससे पर्यावरण गंभीर संकट में पहुंच गया है। अब समय आ गया है कि सभी मिलकर इसे पुनर्जीवित करने का संकल्प लें।

 

रैली में शामिल लोगों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां और बैनर लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया तथा नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने, जल संरक्षण अपनाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

 

सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती मिथिलेश बघेल ने कहा कि केवल एक दिन पौधे लगाकर फोटो खिंचवाने से पर्यावरण नहीं बचेगा, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही आवश्यक है।

 

रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ता तापमान, अनियमित वर्षा, जल स्रोतों का सूखना और वायु प्रदूषण जैसे संकेत स्पष्ट रूप से बता रहे हैं कि प्रकृति लगातार संकट में है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी भूमिका निभाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और शहरवासी उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण छोड़ने का आह्वान किया गया।

 

अभियान को सफल बनाने के लिए पामगढ़, अकलतरा एवं सक्ती से भी पर्यावरण प्रेमी पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ जागरूकता नारों के माध्यम से जनसंदेश प्रसारित किया।

 

इस अवसर पर विनय गुप्ता, ललित बघेल, कुमारी कंसारी, नंदिता कसेर, स्मिता कसेर, शीला यादव, राहुल रॉय, जयआदित्य, युवराज, महेंद्र सिंह, कुंजबाई, ललिता, शांति, सोनू सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि