जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लखुंदर नदी की सफाई, सैकड़ों लोगों ने किया श्रमदान।

Spread the love

 

संवाददाता नलखेड़ा: गोवर्धन कुम्भकार

 

(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लखुंदर नदी की सफाई, सैकड़ों लोगों ने किया श्रमदान।

 

 

मां बगलामुखी नगरी में जीवनदायनी लखुंदर नदी निर्मल बनाने को चला स्वच्छता अभियान।

 

 

 

 

       नलखेड़ा: जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य से संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत नलखेड़ा में लखुंदर (लक्ष्मणा) नदी के स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए नदी की साफ-सफाई कर जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया।

 

मां बगलामुखी मंदिर के पीछे प्रवाहित होने वाली लखुंदर नदी में जमा पॉलिथीन, पूजन सामग्री, जलकुंभी, कागज, कपड़े एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को श्रमदान के माध्यम से हटाया गया। अभियान के दौरान नागरिकों को जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से नदी, तालाब एवं अन्य जल स्रोतों में कचरा एवं पूजन सामग्री का विसर्जन नहीं करने तथा पॉलिथीन के उपयोग को कम करने का आह्वान भी किया। साथ ही जल संरक्षण एवं स्वच्छता को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

 

अभियान में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड नलखेड़ा, राष्ट्र सेविका समिति एवं हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर श्रमदान किया।

 

 इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला संयोजक श्री पवन चतुर्वेदी, राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका श्रीमती भार्गवी जोशी, हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक श्री सोनू जायसवाल, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड नलखेड़ा के विकासखंड समन्वयक प्रकाश शर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, श्री मांगीलाल कुलश्रेष्ठ, जीवन सिंह जी सिसोदिया उपस्थित रहे।

 

साथ ही नगर की मातृशक्ति श्रीमती नेहा सकलेचा, श्रीमती चेतना फाफरिया, श्रीमती प्रमिला मुनोत एवं पर्यावरण प्रेमी यशवर्धन सिंह, गणमान्य नागरिकों ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि