सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री व अध्यापिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, (रायपुर, छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“बस हौसला रख, आगे बढ़ते चलना!”
(कविता)
बस हौसला रखना है,
जिंदगी में लड़ना, बढ़ना व हँसना है।
जिंदगी को समझने के लिए,
बस इतना सा करना होता है,
जीने की खातिर हर गम को,
हँसकर ही सहना होता है।
जिंदगी की राहों में आती हैं,
मुश्किलें यहाँ कई, किन्तु
हर मुश्किल का हल,
हमें खुद ही करना होता है…
याद रखो, बस हौसला रखना है,
जिंदगी में लड़ना, बढ़ना व हँसना है।
हर पग पर जिंदगी लेती है,
कठिन इम्तिहान कई,
बिन इम्तिहान दिए जीवन में,
पार कोई तूफान कहाँ करता है?
जो सह न सके काँटों की चुभन,
उसे फूलों की महक कहाँ मिलती है?
मंजिल तक पहुँचने की खातिर तो,
पथरीली राहों पर भी चलना होता है।
क्योंकि, बस हौसला रखना है,
जिंदगी में लड़ना, बढ़नाव हँसना है।
कहते हैं जो लिखा भाग्य में,
वही हर बार होता है,
पर सच तो यह है कि कर्म के बिना,
भाग्य का वजूद कहाँ होता है?
कुछ भी नहीं हैं मुश्किलें यहाँ,
ग़र उत्साह का सफ़र होता है,
कर्मशील इंसान के आगे तो,
जमीं क्या, आसमां भी नतमस्तक होता है।
हाँ ! बस हौसला रखना है,
जिंदगी में लड़ना, बढ़ना व हँसना है।







