मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
फिरोजपुर के कस्बा मखू में दिन दिहाड़े कुछ दिन पहले हुए गुरचरण सिंह गाबा हत्याकांड में नया मोड़।
पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करने वाला आरोपी जवाबी फायरिंग में घायल, दोबारा गिरफ्तार।


कल ए जी टी एफ और फिरोजपुर पुलिस ने दो शूटरों को जम्मू कश्मीर से पकड़ा था यह शूटर राजस्थान के रहने वाले थे।
एंकरः बहुचर्चित गुरचरण सिंह गाबा हत्याकांड की जांच के दौरान रविवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब पुलिस हिरासत में मौजूद एक आरोपी विष्णु ठाकुर ने फरार होने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे मौके पर ही दोबारा काबू कर लिया गया।
जिला पुलिस प्रमुख भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों को हथियारों की बरामदगी के लिए लेकर गई थी। जांच के दौरान सामने आया था कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने इलाके की रेकी की थी और हथियार एक स्थान पर छिपाकर रखे थे।
जानकारी के अनुसार, गाबा हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी को पूछताछ के बाद हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पुलिस पार्टी के लिए खतरा पैदा करने का प्रयास किया, जिसके चलते पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।
इस दौरान चली गोली से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा खतरा टल गया और स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मखू के कारोबारी गुरचरण सिंह गाबा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो कथित शूटरों को जम्मू और कश्मीर से गिरफ्तार किया था। अब हिरासत में आरोपी द्वारा भागने की कोशिश की घटना के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है।
जांच एजेंसियां हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों और साजिश के विभिन्न पहलुओं की भी गहन जांच कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
बाइटः एस एस पी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह







