श्री बदरीनाथ धाम में श्री नर- नारायण जयंती का समापन।

Spread the love

•श्री बदरीनाथ धाम में श्री नर- नारायण जयंती का समापन।

• आज प्रात: को लीला स्थली में अभिषेक पश्चात भगवान नर- नारायण की विग्रह डोली मां नंदा मंदिर बामणी पहुंची।

• मां नंदा देवी मंदिर से श्री अष्टाक्षरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापस श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे भगवान नर- नारायण। 

श्री बदरीनाथ धाम: 10अगस्त। भगवान नर- नारायण जी की जन्मजयंती एवं जन्मोत्सव का आज उल्लासपूर्वक समापन हो गया। इससे पहले भगवान बदरीनाथ जी की लीला स्थली अर्थात लीला ढुंगी में अभिषेक,पूजा- हवन भजन-कीर्तन के बाद समारोह पूर्वक मां नंदा मंदिर बामणी एवं अष्टाक्षरी मार्ग से भ्रमण पश्चात भगवान नर- नारायण की उत्सव डोली वापस श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंची। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान नर-नारायण के दर्शन किये।

श्री नर-नारायण जयंती बीते कल शुक्रवार श्रावण शुक्ल पंचमी को शुरू हुई‌ हो गयी थी कल भगवान नर-नारायण जी की विग्रह मूर्ति ने माता मूर्ति मंदिर का भ्रमण किया था आज प्रात: जन्मोत्सव के अवसर पर लीला स्थली लीला ढुंगी में पहुंचकर अभिषेक पूजा-अर्चना संपन्न हुई लीला ढुंगी में धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल तथा वेदपाठी रविंद्र भट्ट, पुजारी सुशील डिमरी, अमित बंदोलिया ने भगवान नर-नारायण की पूजा- अर्चना की एवं अभिषेक संपन्न किया।

उसके पश्चात पूर्वाह्न में ही श्री नर-नारायण जी की विग्रह मूर्तियों ने ऋषि गंगा से आगे मां नंदा मंदिर बामणी का भ्रमण किया जहां भगवान नर- नारायण ने मां नंदा से भेंट की।बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बामणी गांव से आज पूर्वाह्न को श्री नर-नारायण जी की विग्रह मूर्तियां अष्टाक्षरी क्षेत्र मार्ग से भ्रमण कर वापस श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में विराजमान हो गयी। इसी के साथ दो-दिवसीय भगवान नर- नारायण जयंती का समापन हो गया है।समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान सहित आईटीबीपी के पुलिस होमगार्ड के प्रतिनिधि, माणा, बामणी, पांडुकेश्वर के हक-हकूकधारी तीर्थ पुरोहित तीर्थयात्री तथा प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी लेखाकार भूपेंद्र रावत डोली प्रभारी अजय सती, राजदेव मेहता,पूर्व दफेदार कृपाल सनवाल, महिला मंगल दल बामणी के पदाधिकारी धनेश्वरी पंवार, सैफाली सनवाल, संगीता देवी, कुलानंद पंत, हरेंद्र कोठारी, सहित अनसुया नौटियाल, दीपक सयाना, विकास सनवाल हरीश बिष्ट, राहुल मैखुरी एवं मंदिर समिति के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दीपोत्सव के पाँच दिन, पाँच दीप, और पाँच संकल्प।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दीपक गोस्वामी                                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)           …

    नर्सरी से पीएचडी तक राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था के पुनर्निर्माण की परिकल्पना।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दिवाकर दुबे                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                     …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है, हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 8 views
    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है,  हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।

    दीपोत्सव के पाँच दिन, पाँच दीप, और पाँच संकल्प।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 9 views
    दीपोत्सव के पाँच दिन, पाँच दीप, और पाँच संकल्प।

    नर्सरी से पीएचडी तक राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था के पुनर्निर्माण की परिकल्पना।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 15 views
    नर्सरी से पीएचडी तक राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था के पुनर्निर्माण की परिकल्पना।

    लोकतंत्र बचाओ अभियान

    • By User
    • November 5, 2026
    • 12 views
    लोकतंत्र बचाओ अभियान

    दीप से दीप जलाए हम

    • By User
    • November 5, 2026
    • 10 views
    दीप से दीप जलाए हम

    दीप पर्व पर लक्ष्मी पूजन: धन नहीं, समृद्धि और संस्कार का उत्सव।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 8 views
    दीप पर्व पर लक्ष्मी पूजन: धन नहीं, समृद्धि और संस्कार का उत्सव।