सुनील कुमार वर्मा
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
लघुकथा
शिल्पकार-
धरती पर कुछ लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की.उन्होंने प्रार्थना करते हुए ईश्वर से कहा।
“आप देवी देवताओं के लिए स्वर्ग बनाए और उन्हें सारी सुख सुविधाएं और खुशियां प्रदान करते हैं. उनके पास स्वर्ग में बहुत अच्छे शिल्पकार हैं जो कि स्वर्ग की सुख सुविधाओं और खूबसूरती का निर्माण करते हैं.हमें भी इसी प्रकार के शिल्पकार दीजिए जिससे हम भी अपनी धरती को स्वर्ग जैसा बना सकें.”
उन सभी की बातों को सुनकर ईश्वर ने उनसे कहा.
“मैंने तो तुम्हें पहले ही दुनिया के,ब्रह्मांड के सबसे योग्य शिल्पकार दे दिए हैं.”
इस पर धरती वालों ने आश्चर्य से पूछा.
“कौन से शिल्पकार प्रभु?हमें तो ऐसा कोई शिल्पकार धरती पर नजर नहीं आता जो धरती को स्वर्ग जैसा बना सके!”
तब ईश्वर मुस्कुराते हुए कहा
“आप भूल रहे हैं आपके माता पिता ही वह शिल्पकार हैं जो कि आपको बेहतर से बेहतर शिक्षा और संस्कार देकर बेहतर से बेहतर इंसान बना सकते हैं और आप ही आगे चलकर धरती को स्वर्ग के रूप में परिवर्तित कर सकते हैं.”
इतना सुनकर अब सभी को धरती को स्वर्ग बनाने की विधि समझ मे आ चुकी थी और वे सभी खुशी खुशी अपने अपने घरों को लौट रहे थे.क्योंकि उन्हें वह शिल्पकार मिल गया था जो धरती को स्वर्ग जैसा सुंदर बना सकता है.






