मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
सोमेश्वर विधानसभा के दो बूथों पर गणना प्रपत्र वितरण का डिजिटाइजेशन कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण।
अल्मोड़ाः आज विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के बूथ संख्या 104 एवं 110 पर गणना प्रपत्र वितरण का डिजिटाइजेशन कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। बूथ संख्या 104 पर बीएलओ रमेश पुजारी एवं उनकी टीम तथा बूथ संख्या 110 पर बीएलओ पुष्पा देवी एवं उनकी टीम द्वारा यह उपलब्धि हासिल की गई।
दोनों बूथों पर डिजिटाइजेशन कार्य को समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक पूर्ण किए जाने पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित बीएलओ एवं उनकी टीमों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों के सफल क्रियान्वयन में ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद के अन्य बूथों पर भी गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जा सकें।







