सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री व अध्यापिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, (रायपुर, छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
लिखती हूँ कविता !
(काव्य)
============
चलते-चलते राहों में,
मंजिल की बाहों में,
खिल जाए जब मन,
तब लिखती हूँ कविता।
खुशियों की गहराई में,
जीवन की मिठास को,
उम्मीद की हर आहट को,
जब जीना हो खुलकर,
तब लिखती हूँ कविता।
चाहत के आसमान में,
हौसलों की उड़ान में,
जब मुस्कुराए मन,
तब लिखती हूँ कविता।
जीवन के एहसासों को,
अपनों के जज्बातों को,
जब चाहती हूँ संवारना,
तब लिखती हूँ कविता।
प्यारी-मीठी बातों को,
अपने ही नए ख्वाबों को,
जब देना हो नया मोड़,
तब लिखती हूँ कविता।
================







